Jaya Kishori Biography in Hindi: प्रसिद्ध जया किशोरी एक युवा कथावाचक और भजन संगीतज्ञ के साथ-साथ मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं। जया भगवन कृष्ण के प्रति गहन भक्ति भावना और अपने सुरीले भजन के लिए जग प्रसिद्ध हैं। कम आयु में ही जया किशोरी ने अपना सारा जीवन आध्यात्मिकता को समर्पित कर दिया।
भगवन कृष्ण के प्रति इस समर्पण को देख इनके गुरु पं. श्री गोविन्दराम जी मिश्र जी ने उन्हें किशोरी जी (Kishori Ji) की उपाधि दी। आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से आपको Jaya Kishori Biography in Hindi, Wiki, Age, Height, Husband, Bhajan के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।
Jaya Kishori Biography in Hindi, Wiki, Age, Height, Husband, Bhajan
जया किशोरी का पूरा नाम जया शर्मा है। 26 वर्षीय जया किशोरी का जन्म राजस्थान के सुजानगढ़ में 13 जुलाई 1995 को एक ब्राम्हण परिवार में हुआ था। इसके पिता का नाम शिव शंकर शर्मा और माता का नाम सोनिया शर्मा है। जया किशोरी की फैमिली में उनके माता-पिता के अलावा उनकी एक छोटी बहन भी है, जिसका नाम चेतना शर्मा है।
Quick Look to Jaya Kishori Biography in Hindi
Jaya Kishori Education - जया किशोरी एजुकेशन
बेहद कम उम्र में ही अपनी अलग पहचान पहचान बनाने वाली जया किशोरी ने 9 की आयु से ही संस्कृत में लिंगाष्ठ्कम, शिव तांडव स्त्रोतम जैसे अत्यधिक कठिन श्लोको का गायन बड़ी सरलता से करने लगीं।
जया किशोरी की शुरुआती शिक्षा कोलकाता के महादेवी बिड़ला वर्ल्ड एकेडमी स्कूल से हुई। अपनी शुरुआती शिक्षा पूर्ण करने के पश्चात् बी.कॉम की डिग्री हांसिल की और अपना जीवन अपने ईस्ट भगवन कृष्ण की भक्ति में समर्पित कर दिया।
यह भी पढ़ें: Sonu Nigam Biography in Hindi, Wiki, Age, Height, Wife, Son, Songs, Net Worth
यह भी पढ़ें: Harshad Mehta Biography in Hindi, Wiki, Family, Wife, Son, Death, Property
Jaya Kishori Husband and Family - जया किशोरी हस्बैंड
जया किशोरी अभी अविवाहित हैं। जहाँ आध्यात्मिकता को जीवन समर्पित करने वाले हर व्यक्ति को साधु या संत कहा जाता है वहीँ जया किशोरी अपने आप को ये संज्ञा देने से इंकार करतीं हैं। उनके मतानुसार वह एक आम लड़की की तरह ही हैं, जो आगे चलकर शादी करेंगी और अपना घर बसाएंगी। लेकिन विवाह के बाद भी वह आध्यात्मिकता की राह को नहीं छोड़ेंगी।
Jaya Kishori in Hindi
जया किशोरी जी का जीवनपरिचय अत्यंत सरल है। किशोरी जी के घर में शुरू से ही भक्तिमय माहौल रहा है। आये दिन इनके घर सुन्दरकांड का पाठ होता रहता था जिसका प्रभाव इनके व्यक्तित्व पर पड़ा और इनकी रूचि भक्ति और भजन में बढ़ने लगी। अल्प आयु से ही जया किशोरी जी ने अमोघफलदायी सम्पूर्ण सुन्दरकाण्ड का सरलता से पाठ कर लोगो को आश्चर्य में डाल दिया। जिस उम्र में लोग अपना जीवन घूमने-फिरने, मौज-मस्ती में व्यर्थ करते है। किशोरी जी ने उस उम्र में अपना जीवन भगवान कृष्ण की भक्ति को समर्पित कर दिया।
किशोरावस्था में ही उनके पास सर्वशक्तिमान की कहानियों के साथ-साथ उनके परिवार और बड़ों द्वारा सिखाए गए मूल्यों की भरमार थी। इसने जया किशोरी जी के अंदर जिज्ञासा और अध्यात्म के प्रति प्रेम को जगाया जिसने उन्हें एक आध्यात्मिक वक्ता और मोटिवेशनल स्पीकर बनने के लिए प्रेरित किया। उनके आध्यात्मिकता से भरे और कृष्ण की भक्ति में डूबने का अंदाज़ा उनके मुख की चमक और तेज से लगाया जा सकता हैं। वह वर्ष में एक बार खाटू श्याम जी के मंदिर जरूर जाती है और वहां के पंचायती धर्मशाला में रहती हैं।
Jaya Kishori Ji का भजन सुन कर सब भगवान की भक्ति में मुग्ध हो जाते हैं कई लोग इन्हे अपना गुरु भी मानते हैं। वैसे किशोरी जी के गुरु का नाम पं. श्री गोविन्दराम जी मिश्र था। वह जया किशोरी को राधा कह कर पुकारते थे। उनकी भक्ति भावना को देख उनके गुरु ने उनको किशोरी जी की उपाधि दी।
जया किशोरी जी के प्रवचन से जो चंदा प्राप्त होता है वह उदयपुर की एक संस्था नारायण सेवा संस्थान को दान दे दिया जाता है। यह संस्था गरीब और लाचार के लिए अस्पताल चलती है और गरीब बच्चो के स्कूल चलती है तथा समाजसेवा भी करती है।
यह भी पढ़ें: Sant Surdas Biography in Hindi
यह भी पढ़ें: Goswami Tulsidas Biography in Hindi
जया किशोरी जी के प्रसिद्ध भजन
- नानी बाई को मायरो
- हनुमान चालीसा जया किशोरी जी द्वारा
- मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है
- कृष्ण गोविन्द गोविन्द गोपाल नंदलाल
- माँ बाप को मत भूलना
- लिंगाष्टकम मृत्युंजय जाप
- अच्युतम केस्वाम कृष्ण दामोदरम
- आज हरी आये विदुर घर
Jaya Kishori Social Media Links
Jaya Kishori Instagram - iamjayakishori
Jaya Kishori Facebook - iamjayakishori
Jaya Kishori Twitter - iamjayakishori
Jaya Kishori YouTube
Channel - Iamjayakishori
Java Kishori Award
1. हिन्दू नेशनलिस्ट ओर्गनइजेशन के चीफ श्री मोहन भगवत ने आदर्श युवा आध्यात्मिक गुरु पुरस्कार से सम्मानित किया।
2. संस्कार चैनल की तरफ से संस्कार संध्या द्वारा 2013-14 का Sanskar Artist of the
Year के अवार्ड से सम्मानित किया गया।
3. फेम इंडिया पत्रिका द्वारा जया किशोरी को यूथ स्पिरिचुअल आइकॉन से नवाजा गया।


0 Comments