Sonu Nigam Biography in Hindi: सुरो के बेताज बादशाह सोनू निगम एक भारतीय सिंगर, म्यूजिक डायरेक्टर और अभिनेता भी हैं। इन्होने हिंदी भाषा के अलावा कन्नड़, तमिल, बंगाली आदि भाषा में भी गाने दिए हैं। इसके अलावा सोनू निगम बहुत से एल्बम भी बनाये तथा कुछ हिंदी फिल्मों में अभिनय भी किया। सोनू का शुरुआती जीवन अत्यंत संघर्ष से भरा था।
आज इस आर्टिकल में हम आपको Sonu Nigam Biography in Hindi, Wiki, Age, Height, Wife, Son, Songs, Net Worth के बारे में विस्तार से बताएँगे। आशा करता हूँ आपको Sonu Nigam की Biography in Hindi पसंद आएगी।
Sonu Nigam Biography in Hindi, Wiki, Age, Height, Wife, Son, Songs, Net Worth
सोनू निगम का जन्म 30 जुलाई 1973 को हरियाणा के फरीदाबाद में हुआ था। इनके पिता का नाम अगम कुमार निगम है और वो एक सिंगर थे। सोनू की माता का नाम शोभा निगम था। इनके पिता आगरा तथा इनकी माता गढ़वाल से थीं। इसके अलावा सोनू निगम की फैमिली में इनकी तीन बहने हैं, जिनका नाम मीनल, निकिता और तीशा है। सोनू की बहन तीशा निगम भी एक प्रोफ़ेशनल सिंगर हैं।
सोनू निगम ने महज चार साल की उम्र से ही गाना शुरू कर दिया। वह अपने पिता अगम कुमार निगम के साथ स्टेज शो तथा शादी और पार्टियों में गाना गाया करते थे।
Quick Look to Sonu Nigam Biography in Hindi
नाम - सोनू निगम
पेशा - प्लेबैक सिंगर, म्यूजिक कंपोजर, अभिनेता
जन्म (Sonu Nigam Birthday) - 30 जुलाई 1973
जन्म स्थान - फरीदाबाद, हरियाणा
आयु (Sonu Nigam Age) - 47 वर्ष (2021 के अनुसार)
Sonu Nigam Height in Feet - 5 फुट 7 इंच
आँखों का रंग - गहरा भूरा
बालो का रंग - काला
राष्ट्रीयता - भारतीय
धर्म - हिन्दू
शैक्षिक योग्यता - स्नातक
कॉलेज - दिल्ली यूनिवर्सिटी
पहला एल्बम (Sonu Nigam First Album) - मोहम्मद रफ़ी की यादें
पहला फिल्म का गाना (Sonu Nigam First Song) - बेवफा सनम
पहली फिल्म बतौर एक्टर - जानी दुश्मन
पिता का नाम (Sonu Nigam Father Name) - अगम कुमार निगम
माता का नाम (Sonu Nigam Mother Name) - शोभा निगम
बहन का नाम (Sonu Nigam Sister Name) - मीनल, निकिता, तीशा
पत्नी का नाम (Sonu Nigam Wife Name) - मधुरिमा निगम
पत्नी की जन्म तिथी - 16 दिसम्बर 1975
पत्नी की आयु (Sonu Nigam Wife Age) - 46 वर्ष
पत्नी की हाइट (Sonu Nigam Wife Height) - 5 फुट 4 इंच
सोनू निगम के बेटे का नाम (Sonu Nigam Son Name) - निवान निगम
Sonu Nigam Education - सोनू निगम एजुकेशन
सोनू निगम ने अपनी शुरुआती पढाई दिल्ली के J. D. Tyler School से की। प्रारंभिक पढाई पूर्ण करने के पश्चात् दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री हांसिल की। पढाई पूर्ण करने के पश्चात् सिंगिंग में अपना करियर बनाने के लिए 19 वर्ष की आयु में अपने पिता के साथ मुंबई चले गए। सोनू ने प्रसिद्ध हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक उस्ताद मुस्तफा खान द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त किया।
यह भी पढ़ें: BiggestScammer Harshad Mehta Biography in Hindi
यह भी पढ़ें: Jubin Nautiyal Biography in Hindi, Wiki, Age, Height, Wife, New Song, Net Worth
Sonu Nigam Wife - सोनू निगम वाइफ
सोनू निगम की पत्नी का नाम मधुरिमा निगम है। मधुरिमा एक बंगाली परिवार से है। इनका जन्म 16 दिसम्बर 1975 को हुआ था। सोनू निगम और मधुरिमा निगम पहली बार 24 दिसम्बर 1995 को मिले थे और 7 साल के रिलेशन के बाद 15 फ़रवरी 2002 को दोनों ने शादी कर ली। उनका एक बेटा भी है। सोनू के बेटे का नाम निवान निगम है।
![]() |
| सोनू निगम उनकी पत्नी और उनका बेटा |
Sonu Nigam Career - सोनू निगम करियर
सोनू को अपने शुरुआती समय में अपना नाम बनाने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ा। उन्हें वर्ष 1993 में टी-सीरीज द्वारा रिलीज़ “रफ़ी की यादें” में गाने का अवसर मिला। सोनू निगम का पहला गाना “ओ आसमान वाले” था यह गाना आजा मेरी जान (1993) फिल्म का था। इसके बाद सोनू ने मुकाबला (1993), वीरता (1993), शबनम (1993) आदि फिल्मों में गाने दिए। किन्तु सोनू निगम 1995 में रिलीज़ “अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का” गाने से प्रसिद्ध हुए। यहाँ गाना फिल्म बेवफा सनम (1995) का है, जिसे सोनू निगम और अनुराधा पौडवाल ने गाया है।
इसके बाद सोनू निगम ने वर्ष 1995 में सा रे गा मा पा का संचालन शुरू किया। यह कार्यक्रम बहुत प्रचलित हुआ। इसके बाद सोनू की अगली सफलता बॉर्डर (1997) फिल्म का गाना “संदेशे आते हैं” था। इसके बाद सोनू ने एक के बाद एक बेहतरीन गाने दिए और अपने गायन की प्रतिभा से लोगों के दिल में अपनी पहचान बनाई।
आज सोनू निगम भारतीय संगीत जगत की मुख्य हस्ती बन चुके हैं। सोनू ने सिंगिंग के अलावा कुछ फिल्मों में अभिनय भी किया है। उनकी पहली फिल्म “जानी दुश्मन एक अनोखी कहानी” थी। यह फिल्म वर्ष 2002 में रिलीज़ हुई। सोनू ने 30 जुलाई 2020 को I Believe Music नाम से अपना खुद का म्यूजिक लेबल लांच किया है। इस म्यूजिक लेबल के तहत रिलीज़ होने वाला पहला गाना Rudhrashtakam था।
सोनू ने रोमेंटिक, डिवोशनल तथा ग़ज़ल आदि संगीत हिंदी, कन्नड़, नेपाली, ओड़िआ जैसे कई भाषाओँ में रिकॉर्ड किये हैं। इन्होने अमेरिका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसे कई देशो में लाइव परफॉरमेंस की है। इसके अलावा सोनू ने कई Buddhist एल्बम भी रिलीज़ किये। इसके अलावा सोनू इंडियन आइडल, सा रे गा मा पा जैसे कई सिंगिंग रियलिटी शो के जज भी रह चुके हैं। आज सोनू निगम सिंगिंग की दुनिया में कई युवाओं के आदर्श तथा गुरु हैं।
Sonu Nigam Social Media Link
Sonu Nigam Instagram - sonunigamofficial
Sonu Nigam Facebook - SonuNigamSpace
Sonu Nigam Award
|
वर्ष |
श्रेणी |
गाना |
पुरस्कार |
|
2003 |
सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक |
कल हो ना हो |
फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार |
|
2003 |
सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक |
साथिया |
फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार |
|
2013 |
सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक |
अभी मुझ में कहीं |
ज़ी सिने पुरस्कार |
|
2005 |
सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक |
धीरे जलना |
स्टार स्क्रीन पुरस्कार |
|
2004 |
सर्वश्रेष्ठ गायक |
कल हो ना हो |
राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार |
|
2013 |
सर्वश्रेष्ठ गायक |
अभी मुझ में कहीं |
आइफा पुरस्कार |
|
2013 |
सर्वश्रेष्ठ गायक |
अभी मुझ में कहीं |
मिर्ची म्यूजिक अवार्ड |
Sonu Nigam Song List - सोनू निगम के गाने
सोनू निगम ने 100 से भी अधिक फिल्मों में हिट गाने दिए है, जो आज भी लोगों के बीच लोकप्रिय हैं।
यह भी पढ़ें: NehaKakkar Biography in Hindi, Age, Height, Wiki, Husband, Songs, Net Worth
यह भी पढ़ें: Rohanpreet Singh Biography in Hindi, Age, Height, Wiki, Wife, Song, Net Worth
यह भी पढ़ें: Shreya Ghoshal Biography in Hindi Wiki Age Height Husband Net Worth
Sonu Nigam Net Worth - सोनू निगम नेट वर्थ
मोहम्मद रफ़ी को अपना आदर्श मानने वाले सोनू निगम युवाओं से बच्चो तक सभी के बीच लोकप्रिय हैं। इनकी अद्भुत संगीत प्रतिभा ने इन्हे सफलता के सातवें आसमान पर पहुंचा दिया। आज सोनू निगम की नेट वर्थ 50 मिलियन डॉलर है, जो भारतीय रूपए में लगभग 370 करोड़ रूपए है। सोनू भारत के टॉप अमीर सिंगर्स में से एक हैं। उनकी कमाई का अधिकांश हिस्सा एल्बम, लाइव कॉन्सर्ट और फिल्मो में दिए संगीत से आता है।
Sonu Nigam Biography in Hindi Related FAQ
सोनू निगम का जन्म कब हुआ था ?
जवाब - 30 जुलाई 1973
सोनू निगम की आयु कितनी है ?
जवाब - 47 वर्ष (2021 के अनुसार)
सोनू निगम के पिता का नाम क्या है ?
जवाब - अगम कुमार निगम
सोनू निगम की पत्नी का क्या नाम है ?
जवाब - मधुरिमा निगम
सोनू निगम की पत्नी की आयु कितनी है ?
जवाब - 46 वर्ष (16 दिसम्बर 1975)
सोनू निगम के बेटे का क्या नाम है ?
जवाब - निवान निगम
सोनू निगम के कितने बच्चे हैं ?
जवाब - सोनू निगम का सिर्फ एक बेटा है, जिसका नाम निवान निगम है।
सोनू निगम का पहला गाना कौन सा है ?
जवाब - ओ आसमान वाले
Final Words to Sonu Nigam Biography in Hindi
दोस्तों ! आपको हमारा आर्टिकल Sonu Nigam Biography in
Hindi, Wiki, Age, Height, Wife, Son, Songs, Net Worth कैसा लगा हमें कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं। इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें। अपना बहुमूल्य समय देने के लिए धन्यवाद।




0 Comments