Mahesh Babu Biography in Hindi: Mahesh Babu एक तेलुगु फिल्म अभिनेता के साथ-साथ एक प्रोडूसर, मीडिया पर्सनालिटी और समाजसेवी भी हैं। महेश ने अपने करियर की शुरुआत बाल्य्काल में ही कर दी थी। वह 25 से भी ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकें है और इस वक़्त भारत के टॉप हाइएस्ट पेड़ अभिनेता में से एक हैं।
अपने बेहतरीन अभिनय के लिए कई पुरस्कार जीते, जिनमे से आठ नंदी पुरस्कार और पांच साऊथ फिल्मफेयर अवार्ड, तीन सिनेमा अवार्ड और एक आइफा उत्सवम पुरस्कार भी शामिल है। इसके अलावा Mahesh babu “जी महेश बाबू एंटरटेनमेंट” प्रोडक्शन कंपनी के मालिक भी हैं।
आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से अपनी एक मुस्कान से सबको दीवाना बना देने वाले Mahesh Babu Biography in Hindi, Age, Height, Movies, Wife, Net worth के बारे में विस्तार से बताने जा रहें हैं।
Mahesh Babu Biography in Hindi, Age, Height, Movies, Wife, Net worth
महेश बाबू का वास्तविक नाम Ghattamaneni Mahesh Babu है। इनका जन्म 9 अगस्त 1975 को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में हुआ था। महेश बाबू के पिता का नाम Krishna Ghattamaneni है और वो भी एक अभिनेता हैं। इनकी माता का नाम इंदिरा देवी है। महेश अपने माता-पिता की सन्तानो में चौथी संतान हैं।
Mahesh Babu की Family में रमेश बाबू, पद्मावती और मंजुला महेश से बड़े है और प्रियदर्शनी छोटी हैं। उनका परिवार आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले का रहने वाला है। महेश ने अपना अधिकांश बचपन मद्रास में अपनी नानी दुर्गम्मा और बाकि सदस्यों की देख रेख में बिताया, क्योंकि उनके पिता कृष्णा अपने फिल्मी करियर में व्यस्त रहते थे।
Quick Look to Mahesh Babu Biography in Hindi
Mahesh Babu Education
महेश बाबू ने अपनी शुरुआती शिक्षा चेन्नई के St. Bede’s Anglo Indian Higher Secondary School से ग्रहण की। इस स्कूल में अभिनेता Karthi महेश बाबू के क्लासमेट थे। एक इंटरव्यू के दौरान Mahesh Babu ने कहा था की वो और अभिनेता Vijay एक लम्बे समय से करीबी दोस्त हैं और एक ही स्कूल में साथ-साथ पढ़े हैं।
महेश एक एवरेज विद्यार्थी थे। उन्होंने चेन्नई के Loyola College से कॉमर्स में स्नातक की डिग्री हांसिल की। अपनी पढाई को पूरा करने के बाद Mahesh Babu विशाखापत्तनम में अपने अभिनय की क्लास के लिए एल सत्यानंद से मिली और अभिनय का प्रशिक्षण लिया जो 4 महीनो तक चला।
यह भी पढ़ें:
Ayushmann Khurrana Biography in Hindi Wiki Age Height Movies Wife Net Worth
यह भी पढ़ें: Pankaj Tripathi Biography in Hindi Wiki Age Wife Movies Net Worth
यह भी पढ़ें: Sonu Sood Biography in Hindi Wiki Age Height Wife Son Net Worth
Mahesh Babu Wife and Family
महेश बाबू की पत्नी का नाम नम्रता शिरोदकर है। ऑस्ट्रेलिया में वी गोपाल की फिल्म Vamsi की शूटिंग के दौरान वह एक दूसरे के करीब आये और महेश, नम्रता को डेट करने लगे। लगभग 4 साल रिलेशन में रहने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। उन दोनों ने 10 फ़रवरी 2005 को मुंबई के Marriott Hotel में फिल्म Athadu की शूटिंग के दौरान शादी कर ली।
![]() |
| Mahesh Babu and his Wife Namrta Shirodkar |
Mahesh Babu Son and Daughter
महेश बाबू और नम्रता शिरोदकर का पहला बच्चा 2006 में हैदराबाद के ग्लोबल हॉस्पीटल में पैदा हुआ। उसका नाम Gautham Krishna है जन्म के समय बच्चे की हालत बहुत नाजुक थी लेकिन डॉक्टर ने सही समय पर इलाज़ कर स्थिति को सामान्य कर दिया। वर्ष 2012 में नम्रता शिरोदकर ने एक बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम सितारा है।
![]() |
| Mahesh Babu's Son and Daughter |
Mahesh Babu Career
महेश बाबू ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बचपन में ही कर दी थी। महज 4 वर्ष की आयु में महेश फिल्म Needa में बतौर चाइल्ड एक्टर एंट्री की। इसके अलावा महेश बाबू ने तकरीबन 8 फिल्मों में बतौर बाल्य कलाकार के रूप में अभिनय किया।
वर्ष 1999 में Mahesh Babu ने के राघवेंद्र राव की फिल्म Raja Kumarudu से बतौर लीड एक्टर डेब्यू किया। इस फिल्म में महेश बाबू की को-स्टार प्रीति ज़िंटा थीं। यह फिल्म वाणिज्यिक रूप से सफल रही और लोगो ने महेश को प्रिंस नाम से संदर्भित किया। और इस फिल्म के लिए महेश को नंदी अवार्ड फॉर बेस्ट मेल डेब्यू का अवार्ड मिला।
इसके बाद महेश बाबू ने फिल्म मुरारी (2001) में और ओक्काडु (2003) में भी सफलता हांसिल की, जिसके चलते फिल्म मुरारी के लिए महेश को नंदी अवार्ड और कुछ समय बाद सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला। इसके बाद Mahesh Babu ने अथूडू(2005), पोकिरी (2006), सरिमंथुडू (2015) जैसी हिट फ़िल्में दी। और वर्तमान में शानदार अभिनय के लिए महेश बाबू ले पास आठ नंदी पुरस्कार, तीन सिनेमा पुरस्कार, तीन दक्षिण भारतीय अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार और एक अंतर्राष्ट्रीय फिल्म अकादमी पुरस्कार है।
Mahesh Babu Social Media Link
Mahesh Babu Instagram - urstrulymahesh
Mahesh Babu Facebook - urstrulyMahesh
Mahesh Babu Twitter - urstrulyMahesh
Mahesh Babu Movie List
Needa (1979), Raja Kumarudu (1999), Vamsi
(2000), Okkadu (2003), Naani (2004), Athadu (2005), Athidhi (2007), Businessman
(2012), Baadshah (2013), Srimanthudu (2015), Spyder (2017), Bharat Ane Nenu
(2018), Sarileru Neekevvaru (2020)
यह भी पढ़ें: AjitDoval Biography in Hindi, Wiki, Age, Height, Wife, Son, Career, Salary, NetWorth
यह भी पढ़ें: Albert Einstein Biography in Hindi Wiki Children Wife
यह भी पढ़ें: Goswami Tulsidas Biography in Hindi
Mahesh Babu Award
1. महेश बाबू के पास आठ नंदी पुरस्कार।
2. पांच साउथ फिल्मफेयर पुरस्कार।
3. तीन सिनेमा अवार्ड।
4. तीन संतोषम फिल्म अवार्ड।
5. तीन SIIMA अवार्ड।
6. एक आइफा उत्स्वाम पुरस्कार।
Mahesh Babu Net Worth 2021
एक रिपोर्ट के अनुसार Mahesh Babu की Net Worth लगभग 1.13 बिलियन डॉलर है जो की भारतीय रूपए में लगभग 113 करोड़ रूपए है। इनकी महीने की इनकम 1 करोड़ और सालाना इनकम 12 करोड़ के ऊपर है।
Mahesh Babu House
महेश बाबू अपने परिवार के साथ हैदराबाद के जुबली हिल्स पर निवास करते हैं। उनके घर की कीमत लगभग 28 करोड़ रूपए है। हाल ही में Mahesh Babu ने बंगलौर में भी एक घर ख़रीदा है।
Mahesh Babu Car Collection
महेश बाबू के पास महंगी गाड़ियों का अच्छा खासा कलेक्शन है। उनके पास रेंज रोवर वोग (3.88 करोड़), ऑडी ए 8 (1.57 करोड़), लम्बोर्गिनी गैलार्डो (2.80 करोड़), मर्स्डीज़ बेंज इ (82.08 लाख), बीएमडब्लू 730 डी (1.31 करोड़)
Mahesh Babu Philanthropy
महेश बाबू अपनी सालाना कमाई का लगभग 30% समाज सेवा में व्यव करते हैं। उनकी अधिकांश समाज सेवा अप्रकाशित होती है क्योंकि उन्हें यह पसंद नहीं। अगस्त 2013 में फरहान अख्तर के कैम्पिन Men Against Rape and Discrimination में शामिल हुए और जावेद अख्तर द्वारा लिखी गई कविता के तेलुगु संस्करण को अपनी आवाज दी।
वर्ष 2013 में Heal-a-child Foundation
द्वारा महेश बाबू को गुडविल अम्बेस्डर चुना गया। यह एक गैर लाभकारी संगठन है, जो चिकित्सा उपचार की लागत में मदद करने के लिए मानसिक रूप से बीमार बच्चो के माता-पिता को वित्तीय सहायता प्रदान करता है।
अक्टूबर 2014 में, उन्होंने चक्रवात Cyclone Hudhud.के दौरान नष्ट हुए क्षेत्रों के पुनर्निर्माण के लिए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा चलाए जा रहे राहत कोष में 2.5 मिलियन डॉलर का दान दिया।
महेश बाबू से सम्बंधित FAQ
महेश बाबू का पूरा नाम क्या है ?
जवाब - महेश घट्टामनेनी
महेश बाबू का जन्म कब हुआ था ?
जवाब - 9 अगस्त 1975
महेश बाबू का जन्म कहाँ हुआ था ?
जवाब - चेन्नई, तमिलनाडु
महेश बाबू की उम्र क्या है ?
जवाब - 46 वर्ष (9 अगस्त 1975)
महेश बाबू की पत्नी का नाम क्या है ?
जवाब - नम्रता शिरोदकर
नम्रता शिरोदकर की उम्र क्या है ?
जवाब - 49 वर्ष (22 जनवरी 1972)
महेश बाबू की शादी कब हुई ?
जवाब - 10 फ़रवरी 2005
महेश बाबू के पिता का नाम क्या है ?
जवाब - Krishna Ghattamaneni
महेश बाबू की माता का नाम क्या है ?
जवाब - इंदिरा देवी
महेश बाबू के कितने बच्चे हैं ?
जवाब - 2 बच्चे
महेश बाबू के बेटे का नाम क्या है ?
जवाब - गौतम कृष्णा
महेश बाबू की बेटी का नाम क्या है ?
जवाब - सितारा
महेश बाबू की पहली फिल्म कौन सी थी ?
जवाब - नीडा
Final Word to Mahesh Babu Biography in Hindi
दोस्तों ! आशा करते हैं आपको हमारा आर्टिकल Mahesh Babu Biography in
Hindi, Age, Height, Movies, Wife, Net worth अच्छा लगा होगा। कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और कोई सुझाव हो तो कमेंट बॉक्स में लिखें। अपना बहुमूल्य समय देने के लिए धन्यवाद।




0 Comments