Gautam Adani Biography in Hindi: अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी एशिया के सबसे अमीर आदमियों की सूची में शामिल हो चुके हैं। घर के राशन से लेकर कोयले की खदान तक, रेलवे, हवाई अड्डे तथा बिजली बनाने जैसे दर्जनों कारोबार है जहाँ गौतम अडानी की बड़ी दखल है। कॉलेज ड्रॉपआउट गौतम अडानी की इस कामयाबी का राज़ क्या है। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको Gautam Adani Biography in Hindi, Wiki, Family, Business, Net Worth के बारे में विस्तार से बताएँगे।
Gautam Adani Biography in Hindi, Wiki, Family, Business, Net Worth - गौतम अडानी का जीवन परिचय
गौतम अडानी का पूरा नाम गौतम शांतिलाल अडानी है। इनका जन्म 24 जून 1962 को गुजरात के अहमदाबाद में एक गुजरती जैन परिवार में हुआ था। इनके पिता का नाम शांतिलाल अडानी तथा माता का नाम शांतिबेन अडानी था। गौतम अडानी के पिता एक छोटे कपडा व्यापारी थे। गौतम अडानी कुल 7 भाई-बहन हैं।
1998 में गौतम अडानी का फिरौती के लिए अपहरण कर लिया गया था पर बिना पैसे लिए ही उन्हें छोड़ दिया गया। 2008 के मुंबई अटैक के दौरान वह ताज होटल में भी थे।
Quick Look to Gautam Adani Biography in Hindi
| नाम | गौतम अडानी |
| पूरा नाम | गौतम शांतिलाल अडानी |
| पेशा | बिजनेसमैन |
| जन्म | 24 जून 1962 |
| जन्म स्थान | अहमदाबाद, गुजरात |
| ऐज | 60 वर्ष (2022 के अनुसार) |
| धर्म | जैन |
| जाती | गुजरती जैन |
| राष्ट्रीयता | भारतीय |
| शैक्षिक योग्यता | कॉलेज ड्रॉपआउट |
| पिता का नाम | शांतिलाल अडानी |
| माता का नाम | शान्तिलालबेन अडानी |
| पत्नी का नाम | प्रीति अडानी |
| बेटे का नाम | जीत अडानी, करण अडानी |
| गौतम अडानी कंपनी | अडानी ग्रुप |
Gautam Adani Wife and Children
गौतम अडानी की पत्नी का नाम प्रीति अडानी है। उनका विवाह 1998 में हुआ था। उनकी पत्नी एक डेंटल सर्जन हैं। गौतम अडानी के दो पुत्र करण अडानी तथा जीत अडानी हैं।
यह भी पढ़ें: Harshad Mehta Biography in Hindi, Wiki, Family, Wife, Son, Death, Property
Gautam Adani Education
गौतम अडानी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अहमदाबाद के सेठ चिमनलाल नगीनदास विद्यालय से पूर्ण की। प्रारंभिक शिक्षा पूर्ण करने के पश्चात् गुजरात यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में बैचलर डिग्री हांसिल करने के लिए प्रवेश लिया। परन्तु प्रवेश लेने के पश्चात् उन्हें आभास हुआ की उन्हें पढाई में ज्यादा रूचि नहीं है इसलिए उन्होंने द्वितीय वर्ष में पढाई छोड़ दी।
Career - गौतम अडानी की कहानी
कॉलेज की पढाई छोड़ गौतम अडानी ने मुंबई के हीरा बाजार में अपना हाँथ आजमाया। मुंबई में महेंद्र ब्रदर्स कंपनी में डाइमंड की परख करने का काम करने लगे। शुरुआत के कुछ सालो तक इसी फील्ड में काम कर तजुर्बा हांसिल किया। गौतम अडानी की किस्मत चमकनी शुरू हुई 1981 में जब उनके बड़े भाई महसुखभाई ने उन्हें अहमदाबाद बुलाया। उनके भाई ने सामने को लपटने वाली प्लास्टिक की एक कंपनी खरीदी थी। मगर वो चल नहीं पा रही थी। उस कंपनी को जो कच्चा माल चाहिए था वह पर्याप्त नहीं होता था।
इस समस्या को एक अवसर में बदलते हुए अडानी ने प्राइमरी पॉलिमर का आयत शुरू किया। और 1988 में अडानी इंटरप्राइजेज की नीव रखी। इस कंपनी ने धातु, कृषि उत्पाद और कपडा जैसे उत्पादों की ट्रेडिंग शुरू की। कुछ ही सालों में अडानी की इस कंपनी ने बड़ा नाम कमाया।
![]() |
| Gautam Adani Photos |
अडानी इंटरप्राइजेज के मुताबिक साल 1994 में बीएसई और एनएसई में कंपनी का शेयर सूचि बद्ध हुआ था। उस समय इस कंपनी के एक शेयर की कीमत 150 रूपए थी लेकिन ये तो सिर्फ एक शुरुआत थी।
साल 1995 में अडानी समूह ने मुंदरा बंदरगाह का परिचालन शुरू किया। करीब 8 हज़ार हेक्टेयर में फैला अडानी का मुंदरा पोर्ट भारत का सबसे बड़ा निजी बंदरगाह है। मुंदरा बंदरगाह से लगभग पुरे भारत के एक चौथाई माल की आवाजाही होती है।
यह भी पढ़ें: Rani Durgavati Biography in Hindi
जनवरी 1999 में अडानी ग्रुप ने Well Adverb Business Group Vilmar के साथ मिलकर खाद्यतेल के बिजनेस में कदम रखा। आज देश में सबसे ज्यादा बिकने वाला खाद तेल फार्च्यून अडानी विल्मर कंपनी ही बनाती है। खाद्य तेल के अलावा भी यह कंपनी आटा, चावल दाल जैसे दर्जनी खाद्य उत्पाद बनाती है।
2005 में अडानी ग्रुप ने भारत खाद्य निगम के साथ मिलकर देश में बड़े-बड़े साइलोज बनाने की शुरुआत की। साइलोज में बड़े पैमाने पर अनाज भण्डारण किया जाता है। आज की तारीख में Adani Adversey Logistics देश में भारतीय खाद्य निगम और मध्य प्रदेश सरकार के अनाज को अपने साइलोज में रखता है।
![]() |
| Adani Adversey Logistics |
फार्च्यून इंडिया मैगज़ीन के अनुसार साल 2010 में अडानी ने ऑस्ट्रेलिया की लिंक एनर्जी से 12147 करोड़ में कोयला खदान खरीदी थी। इस खदान में लगभग 7.8 बिलियन टन का खनिज भंडार है जो हर साल 60 मिलियन टन कोयला पैदा कर सकती है। अडानी साम्राज्य का कारोबार 2002 में 76.5 करोड़ डॉलर था जो 2014 में बढ़कर 10 अरब डॉलर हो गया।
साल 2015 में अडानी ग्रुप ने सेना को रक्षा उपकरणों की आपूर्ति का काम भी शुरू कर दिया। कुछ समय पश्चात् प्राकृतिक गैस के छेत्र में बिजनेस को आगे बढ़ाया। 2019 में अडानी ग्रुप ने हवाई अड्डे के छेत्र में प्रवेश किया। अहमदाबाद, लखनऊ, मंगलुरु, जयपुर, गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम में 6 हवाई अड्डों की अधिकरण और संचालन की जिम्मेदारी अडानी समूह के पास है। अडानी समूह अगले 50 सालों तक इनसभी हवाई अड्डों का संचालन करती रहेगी।
Gautam Adani Net Worth
गौतम अडानी की कुल संपत्ति 10750 करोड़ यूएस डॉलर है। गौतम अडानी पुरे एशिया के दूसरे नंबर के सबसे अमीर आदमी हैं। कभी एक मामूली चॉल में रहने वाले अडानी ग्रुप के मालिक गौतम अडानी आज अपने बिजनेस और लुक्सुअरी लाइफ के लिए चर्चा में रहते हैं।
यही वजह के वह घर से एयरपोर्ट जाने के लिए भी हेलीकाप्टर का इस्तेमाल करते हैं। उनके पास 4 हेलीकाप्टर है। इसके अलावा उनके पास खुद का प्राइवेट जेट भी है। अडानी का घर लगभग दुनिया के हर कोने में है जो सभी सुख सुविधाओं से परिपूर्ण हैं।
यह भी पढ़ें: Suryakant Tripathi Nirala Biography in Hindi
Final Word to Gautam Adani Biography in Hindi
दोस्तों ! आशा करता हूँ आपको हमारा आर्टिकल Gautam Adani Biography in Hindi, Wiki, Family, Business, Net Worth पसंद आया होगा। कृपया इस आर्टिकल को सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और कोई सुझाव हो तो कमेंट में लिखें। अपना बहुमूल्य समय देने के लिए धन्यवाद।




0 Comments